Search

 
 
 

Jamshedpur : मंईयां के आगे भाजपा का गोगो दीदी फेल- केशव महतो

 
  • कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
Jamshedpur (Sunil Pandey) : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी द्वारा रविवार को सिदगोड़ा टाउनहॉल में जनसंवाद लक्ष्य 2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मौजूद रहे. इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बेहतर कार्य कर रही है. खासकर इसकी मंईयां सम्मान योजना की सफलता से भाजपा बौखला गई है. इसलिए भाजपा राज्य में गोगो दीदी योजना की झूठी फार्म महिलाओं से भरवा रही है. लेकिन मंईयां के आगे भाजपा का गोगो दीदी योजना सफल नहीं होगी. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-our-main-objective-is-to-bring-smile-on-the-faces-of-children-sunita-rai/">Kiriburu

: बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा मुख्य उद्देश्य – सुनीता राय
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों से जन-जन को अवगत कराने की अपील की. कहा जनता को बताएं हेमंत सरकार प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए क्या-क्या कार्य कर रही है. इससे पहले गुटों में बंटकर कांग्रेस कार्यकर्ता टाउन हॉल पहुंचे. इस बार भी डॉ. अजय के समर्थक काफी संख्या में पहुंचे. मंच का संचालन जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने किया. मौके पर नगर कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, पूर्व अध्यक्ष रवींद्र झा, विजय खां, अशोक चौधरी, केके शुक्ला समेत काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :  रांची">https://lagatar.in/ranchi-contract-and-non-gazetted-workers-met-cm-expressed-gratitude/">रांची

: अनुबंध एवं अराजपत्रित कर्मी मिले सीएम से, जताया आभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही