Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा का देशभक्ति कार्यक्रम 13 अगस्त को

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur(Dharmendra Kumar):  आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में 13 अगस्त को एग्रिको मैदान में भाजपा द्वारा भव्य देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस संबंध में बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि पूरा देश आजादी के अमृत महोत्‍सव को पूरे धूमधाम से मना रहा है. इसी सिलसिले में एग्रिको मैदान में 13 अगस्त को भव्य देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास मुख्य रूप से शामिल होंगे. कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी होगी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-anjila-gupta-met-the-general-secretary-of-aiu-applied-for-membership/">जमशेदपुर:

अंजिला गुप्ता ने एआईयू की महासचिव से की मुलाकात, सदस्यता के लिये किया आवेदन

कार्यक्रम में किसी राजनीतिक चिन्ह अथवा प्रतीक का इस्तेमाल नहीं होगा

गुंजन यादव ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश के वीर सपूतों एवं अमर क्रांतिकारियों के संघर्ष से परिचित कराना है. कार्यक्रम में किसी भी प्रकार का राजनीतिक चिन्ह अथवा प्रतीक का इस्तेमाल नहीं होगा. कार्यक्रम पूर्ण रूप से राष्ट्र व समाज को समर्पित है. जिसमें सिर्फ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का इस्तेमाल किया जाएगा. समाज के विभिन्न वर्गों के लोग अपने पारंपरिक वेषभूषा और गौरवशाली संस्कृति को समाहित करते हुए शामिल होंगे. जिससे अनेकता में एकता का स्वरूप कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित होगा.

शहर के स्कूलों के हजारों बच्चे शामिल होंगे

इस कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग स्कूलों के हजारों बच्चे शामिल होंगे, जो देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत करने के साथ अन्य प्रेरक एवं मनमोहक प्रस्तुति देंगे. इस दौरान बच्चों द्वारा तीन रंगों से सजे भारत के मानचित्र को भी दर्शाया जाएगा. प्रेस वार्ता के दौरान जिला महामंत्री अनिल मोदी,  राकेश सिंह,  मीडिया प्रभारी प्रेम झा,  हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक मंजीत सिंह,  सह-संयोजक राजीव सिंह एवं पप्पू सिंह उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-four-year-graduation-will-be-done-in-kolhan-university-from-this-year-enrollment-process-will-start/">चाईबासा

: कोल्हान विवि में इसी वर्ष से चार वर्षीय स्नातक की होगी पढ़ाई, नामांकन प्रक्रिया शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही