Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजपा की रणनीति ना मणिपुर जाएंगे ना किसी को जाने देंगे-बबलू झा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  देश का एक राज्य मणिपुर करीब दो महीने से हिंसा की आग में जल रहा है. केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हिंसा पर काबू पाने में नाकाम रही हैं. न सरकार नाम की कोई चीज़ बची, न ही कानून का शासन. शांति की अपील करने की बजाय प्रधानमंत्री मोदी चुप्पी साधे हुए हैं. मोदी जी न तो मणिपुर जा रहे हैं ना किसी को जाने दे रहे हैं. लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी व डॉ. अजय कुमार आज मणिपुर पहुंचे. डॉ अजय कुमार ने कहा की हजारों लोग राहत कैम्प में जिंदगी के जोखिमों से जूझने को मजबूर हैं. लाचारी और बेबसी इस कदर है कि शांति के सूरज की कोई किरण नज़र नहीं आती. मोदी जी मौन हैं, गृह मंत्री ने अपनी विफलताओं से पल्ला झाड़ लिया है. लगता है भाजपा सरकार के लिए जैसे मणिपुर देश के नक्शे में ही नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sk-pillay-who-attempted-self-immolation-will-give-his-statement-before-the-magistrate/">जमशेदपुर

: आत्मदाह का प्रयास करने वाले एसके पिल्ले मजिस्ट्रेट के समक्ष देंगे अपना बयान

राहुल को शरणार्थी कैंप में जाने से रोका

बबलू झा ने बताया कि हिंसा के शिकार लोगों का दु:ख-दर्द एवं घावों पर मरहम लगाने जब राहुल गांदी मणिपुर पहुंचे तो उन्हें शरणार्थियों के कैम्प तक जाने से उन्हें पुलिस द्वारा रोका जा रहा है. क्या राहुल गांधी को मणिपुर के पीड़ितों से मिलने के लिए इसलिए रोका जा रहा है क्योंकि प्रधान सेवक मोदीजी को मणिपुर जाने का समय नहीं और राहुल जी के प्रेम के संदेश को भाजपाई पचा नहीं पाएंगे. बबलू झा ने कहा की आज राहुल गांधी को नहीं, उन्हें रोक कर मोदी सरकार प्रजातंत्र को रोक रही है. ये मणिपुर के लोगों से भी विश्वासघात है और देश के लोकतंत्र से भी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mani-ot-guru-kol-lako-bodras-birth-anniversary-in-sitaramdera/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा में मनी ओत गुरु कोल लाको बोदरा की जयंती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही