Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजयुमो का बेरोजगार युवाओं के लिए टिमकेन के खिलाफ हल्ला बोल

 
Jamshedpur : भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के बारीडीह मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता के नेतृत्व में भाजयुमो महानगर के अध्यक्ष अमित अग्रवाल के विशेष उपस्थिति में प्रतिनि​धिमंडल ने टिमकेन कंपनी प्रबंधन को एक पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसमें कहा गया कि कंपनी में स्थाईकरण हो रहा है वहां पर बगल के क्षेत्र बागुनहातु व आसपास के मजदूर कंपनी में कई सालों से काम कर रहे हैं, उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है. कंपनी की मुख्य सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की कतार लगी रहती है, क्योंकि कंपनी में आने वाले भारी वाहनों को पार्किग की सुविधा नहीं दी गई है. इससे वहां दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है. सीएसआर के तहत कंपनी कोई भी कार्य नहीं कर रही है. स्थायीकरण में कितने प्रतिशत एसटीसी स्थानीय को प्राथमिकता दी गई इसकी भी जानकारी उपलब्ध कराई जाए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-conducted-raids-in-illegal-liquor-sales-places-one-arrested-huge-quantity-of-mahua-liquor-seized/">जमशेदपुर

: उत्पाद विभाग ने अवैध शराब बिक्री स्थलों में की छापेमारीं, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में महुआ शराब जब्त
जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कंपनी प्रबंधन को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया. कहा कि अगर हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन होगा. युवाओं और स्थानीय लोगों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता ने साफ ने कहा हमलोग कंपनी की मनमानी नहीं चलने देंगे. रोजगार में स्थानीय की प्राथ​मिकता पहले हो. तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हम युवाओं व स्थानीय लोगो के लिए आवाज उठाते रहेंगे. ट्रक-टेलर के लिए पार्किंग की व्यवस्था जल्द हो. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से जिला भाजयुमो महामंत्री अभिमन्यु सिंह, सुमित श्रीवास्तव, पोरेस कालिंदी, उमेश साहू, धनराज गुप्ता, बंटी सिंह, मंडल के महामंत्री अनिमेष सिंह, अभिषेक एवं मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही