Search

 
 
 

जमशेदपुर : राज्य सरकार के खिलाफ भाजयुमो ने नियोजन कार्यालय का किया घेराव

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : सूबे की सत्तारूढ़ महागठबंधन सरकार पर युवाओं से वादाखिलाफ़ी और बेरोजगारों संग अन्याय करने का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा ने जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित नियोजन कार्यालय का घेराव और तालाबंदी की. प्रदेश युवा मोर्चा निर्देशित इस कार्यक्रम में चिंटू सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही. इस दौरान लगभग 500 मोटरसाइकिल सवार एक हजार से अधिक युवा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही. इसे भी पढ़ें : कोर्ट">https://lagatar.in/court-extended-judicial-custody-of-former-cm-hemant/">कोर्ट

ने बढ़ाई पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत
जमशेदपुर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सनातन उत्सव समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं की दमदार उपस्थिति रही. साकची हनुमान मन्दिर से मोटरसाइकिल सवार युवकों का समूह चिंटू सिंह के नेतृत्व में गोलमुरी जॉगर्स पार्क पहुंचा. यहाँ से पदयात्रा करते हुए गोलमुरी नियोजन कार्यालय पहुंचे और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदर्शन आंदोलन का समर्थन किया. घेराव व प्रदर्शन में शामिल युवक सरकार विरोधी आलोचनात्मक नारे अंकित पोस्टर पहने थे. इस दौरान वीर सिंह, अंकित आनंद, अनमोल वर्मा, राहुल तिवारी, राहुल दुर्गे, पीयूष श्रीवास्तव, सन्नी सिंह चौहान, अमित सिंह, ललित राव, राहुल मुंडा, करण वर्मा, अभिषेक शींद्रिया, रॉकी सिंह, विकास सिंह शेरगिल, सुभम राज, रोहित सिंह राजपूत, विकास सिंह राजपूत, रोहित सिंह सहित अनेक युवक शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही