Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: भाजयुमो नेता हर्षवर्धन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जिले के भाजयुमो नेता सह ट्रांसपोर्टर हर्षवर्धन सिंह उर्फ डब्लु सिंह (40) ने अपने मानगो शारदा सिटी आवास पर मंगलवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दूसरे दिन बुधवार की सुबह तब मिली, जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला था. इसके बाद परिवार के लोगों ने डब्लु को फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-in-parsudihs-metal-om-technic-company/">जमशेदपुर

: परसुडीह के मेटल ओम टेक्निक कंपनी में चोरी

शव अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस को मिली सूचना

घटना की जानकारी मानगो पुलिस को तब मिली जब शव अस्पताल में पहुंच गया था. इस बीच पुलिस जांच में शारदा सिटी पहुंची और परिवार के लोगों से पूछताछ भी की. परिजन कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं.

दोस्तों के साथ तो नहीं हुआ था विवाद

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि गोलु मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ चांडिल डैम की तरफ घुमने के लिये गया हुआ था. कहीं दोस्तों के साथ तो विवाद नहीं हुआ था. हालाकि अभी पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.

शराब का आदी था हर्षवर्धन

हर्षवर्धन के बारे में बताया जा रहा है वह शराब का आदि था. शराब को लेकर घर में बराबर नोंक-झोंक की समस्या भी उत्पन्न होती थी. मंगलवार की रात क्या हुआ था इसकी जानकारी परिवार के लोग पुलिस को नहीं दे रहे हैं. घटना की रात हर्षवर्धन अलग कमरे में सोया हुआ था. बत्नी दूसरे कमरे में बच्चों के साथ सोयी थी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा:">https://lagatar.in/baharagora-martyrdom-day-of-martyr-ganesh-hansda-in-koshaphalia-yesterday-deputy-commissioner-and-ssp-took-stock-of-the-preparations/">बहरागोड़ा:

कोषाफलिया में शहीद गणेश हांसदा का शहादत दिवस कल, उपायुक्त और एसएसपी ने तैयारियों का जायजा लिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही