Search

 
 
 

जमशेदपुर: भाजयुमो ने कारगिल विजय दिवस पर गोलमुरी में निकाली प्रभातफेरी

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो ने मंगलवार को कारगिल विजय दिवस पर कारगिल की लड़ाई के वीर सैनिकों को याद किया. इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में गोलमुरी के जॉगर्स पार्क से प्रभात फेरी निकाली गई. यह प्रभात फेरी गोलमुरी पुलिस लाईन पहुंची. यहां शहीद स्मारक पर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. प्रभात फेरी में कई भाजपा नेता भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-towards-sukhad-only-16-21-percent-paddy-has-been-planted/">जमशेदपुर

: सुखाड़ की ओर पूर्वी सिंहभूम,  16.21 प्रतिशत ही हो पाई है धान की रोपनी

वीर सपूतों से गौरवान्वित है देश

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर सपूतों को वह लोग नमन कर रहे हैं. उनकी वीरता से पूरा देश गौरवान्वित है.

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मिथिलेश सिंह यादव के अलावा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, उमेश पांडे, शशि यादव, अजीत कुमार, अरविंद सिंह चौहान, मुकेश सिंह, राम कुमार, मनोज ओझा, सत्येंद्र रजक, उमेश शाह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-demolished-five-furnaces-by-raiding-villages-in-mgm-police-station-area/">जमशेदपुर:

एमजीएम थाना क्षेत्र के गांवों में छापामारी कर उत्पाद विभाग ने ध्वस्त की पांच भट्ठियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही