Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजयुमो 17 को करेगा उपायुक्त कार्यालय का महाघेराव

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भाजयुमो महानगर का बैठक सोमवार को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में साकची स्थित कब्रिस्तान में चल रहे अवैध निर्माण को अविलंब बंद कराने पर विस्तार से चर्चा हुई. इस संबंध में अमित अग्रवाल ने बताया कि भाजयुमो द्वारा पिछले दिनों उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई करने का मांग की गई थी. लेकिन जिला प्रशासन कब्रिस्तान में चल रहे अवैध निर्माण के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही की. जिसके कारण अवैध निर्माण कार्य निरंतर जारी है. [caption id="attachment_441600" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/JSR-BJYM-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बैठक में उपस्थित भाजयुमो महानगर के कार्यकर्ता.[/caption] इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tribal-kudmi-yuva-manch-burnt-effigy-of-cm-and-union-minister-arjun-munda/">धनबाद

: आदिवासी कुड़मी युवा मंच ने फूंका सीएम व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का पुतला

अवैध निर्माण से आस-पास के लोगों हो रही है परेशानी

अवैध निर्माण से जहां आस पास के लोगों को परेशानी हो रही है. वहीं ग्रेजुएट कॉलेज की तरफ गेट खोले जाने से छात्राओं को परेशानी होगी. उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया कि साकची कब्रिस्तान में चल रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाई जाए. अमित अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यदि जल्द कार्रवाई नही की जाती है तो भाजयुमो द्वारा 17 अक्टूबर को हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उपायुक्त कार्यालय पर महाधरना दिया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही