Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी समेत बीएलओ किए गए सम्मानित

Jamshedpur (Sunil Pandey) : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन साकची स्थित रवींद्र भवन में किया गया. कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव समेत जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि हम सभी अपने मताधिकार के अधिकार को जानें, समझे तथा प्रयोग करें तभी लोकतंत्र मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि मताधिकार के प्रयोग का अधिकार एक ऐसा अधिकार है जिसमें मजदूर-अफसर, गरीब-अमीर, चाहे जो कुछ भी असमानता हो, मतदान करने के अधिकार से ज्यादा समानता लाने वाला और कोई अधिकार प्राप्त नहीं हो सकता. उन्होंने बताया कि भारत एकमात्र देश है जिसने स्वतंत्र होते ही महिलाओं को मतदान के अधिकार दिए. मतदाता देश के भाग्य विधाता हैं जिनके बेशकीमती वोट से ही देश के नीति निर्माताओं को चुना जाता है, प्रत्येक नागरिक की आवाज है मताधिकार, ऐसे में हम सभी का कर्तव्य भी है कि अपने स्वजन, आसपड़ोस के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kandra-police-station-in-charge-taught-traffic-rules-to-school-children/">आदित्यपुर

: कांड्रा थाना प्रभारी ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात के नियमों का पाठ

बहरागोड़ा के निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी हुए सम्मानित

संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में 44-बहरागोड़ा विस क्षेत्र की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ज्योत्सना सिंह को निर्वाचन कार्य में उत्कृष्टता के लिए जहां राज्यपाल रमेश बैश ने रांची में सम्मानित किया. वहीं उक्त विधानसभा के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी राजेश कुमार साहू को अपने पोषक क्षेत्र में शत प्रतिशत आधार प्रमाणीकरण के लिए सम्मानित किया गया. इस मौके पर नये जुड़े युवा मतदाताओं के बीच ईपिक कार्ड का वितरण, 100 प्रतिशत मतदाताओं का आधार से लिंक करने वाले बीएलओ, बेहतर कार्य करनेवाले निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-all-the-festivals-strengthen-the-unity-and-integrity-of-the-country-kale/">जमशेदपुर

: सभी पर्व देश की एकता और अखंडता को मजबूती देते हैं- काले

कार्यक्रम में ये लोग थे मौजूद

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एडीएम लॉ एंड ऑर्डर नन्दकिशोर लाल, निदेशक डीआरडीए सौरभ सिन्हा, डीएसओ राजीव रंजन, डीटीओ श्री दिनेश रंजन, एसओआर दीपू कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम नाग, डीपीआरओ (पंचायत) डॉ. रजनीकांत मिश्रा, बीडीओ बहरागोड़ा राजेश कुमार साहू, सीओ जीतराय मुर्मू तथा अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी व युवा एवं दिव्यांग मतदाता, स्वीप के नोडल, एनएसएस वॉलंटियर आदि शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-wellness-health-check-up-will-start-from-january-27-at-tmh-health-check-up-center/">जमशेदपुर

: 27 जनवरी से टीएमएच हेल्थ चेक-अप सेंटर में शुरू होगा वेलनेस हेल्थ चेक-अप
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही