Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में घर-घर जाकर वोटर आईडी को आधार से लिंक करेंगे बीएलओ

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : मानगो में अब बीएलओ घर-घर जाकर लोगों के वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करेंगे. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी हरिश्चंद्र मुंडा ने इस संबंध में बीएलओ को निर्देश दिया है. रविवार को मानगो इलाके के सभी बूथ पर बीएलओ पहुंचे. वहां जो लोग भी आए उनके वोटर आईडी को आधार से लिंक किया गया. मानगो में यह अभियान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-day-eighth-sai-mahotsav-will-start-from-24th-in-vastu-vihar-colony/">जमशेदपुर

: वास्तू विहार कालोनी में दो दिवसीय आठवां साईं महोत्सव 24 से होगा शुरु

अधिकारियों ने किया बूथ का निरीक्षण

मानगो में रविवार को वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कराने का विशेष शिविर आयोजित किया गया था. सभी बूथ पर बीएलओ बैठे. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सीओ हरिश्चंद्र मुंडा ने कई बूथ का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बीएलओ को दिशा निर्देश दिए. उन्होंने बीएलओ को फार्म सिक्स भी अच्छी तरह से भरने और गरुड़ ऐप को अपडेट करने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि इससे पहले मानगो नगर निगम में भी बीएलओ और सुपरवाइजर की बैठक कर उन्हें इस अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया गया था.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sahib-is-my-eko-i-am-eko-bhai-is-eko/">जमशेदपुर

: साहिब मेरा एको है, एको है भई एको है…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही