Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 24, 26 और 27 सितंबर को ब्लॉक क्लोजर

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा मोटर्स ने 24 सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर को ब्लॉक क्लोजर की घोषणा की है. इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया गया. ब्लॉक क्लोजर के दौरान प्रभावित कर्मचारियों को आधी सैलरी दी जाएगी. कर्मचारियों को ब्लॉक क्लोजर के दौरान आधा वेतन गंवाना होगा. कंपनी आधे वेतन का ही भुगतान करेगी. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-villagers-of-iligada-united-to-stop-illegal-sand-mining-made-a-strategy-by-meeting/">तांतनगर

: अवैध बालू खनन रोकने को लेकर एकजुट हुए इलिगाड़ा के ग्रामीण, बैठक कर बनाई रणनीति
टाटा मोटर्स कंपनी घटती डिमांड के नाम पर लगातार ब्लॉक क्लोजर ले रही है. ब्लॉक क्लोजर के दौरान अगर कंपनी को कर्मचारियों की जरूरत होगी तो संबंधित डिवीजन या डिपार्टमेंट के हेड इस संबंध में अलग से नोटिस जारी करेंगे. जिन डिवीजन से कर्मचारियों को बुलाने की नोटिस दी जाएगी उनके लिए वर्किंग डे मानते हुए उस दिन का वेतन दिया जाएगा. टाटा मोटर्स में 3 दिन का ब्लॉक क्लोजर है. बीच में 25 सितंबर को रविवार है. इस तरह 4 दिन कंपनी बंद रहेगी और कंपनी 28 सितंबर बुधवार को खुलेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही