Search

 
 
 

जमशेदपुर : नियोजन नीति लागू करने के लिए आदिवासी सेंगेल का प्रखंडस्तरीय धरना 10 को

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : आदिवासी सेंगेल अभियान की एक बैठक रविवार को करनडीह में सेंगेल दिशोम परगना सोनाराम सोरेन की अध्यक्षता  में हुई. बैठक में संताली भाषा आंदोलन में सक्रिय योगदान निभाने वाले मुनिराम हेम्ब्रम को पगड़ी लगाकर गोलमुरी सह जुगसलाई का सेंगेल परगना नियुक्ति किया गया. मौके पर नव नियुक्ति सेंगेल परगना मुनिराम हेम्ब्रम ने कहा कि सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीविद बोंगा सालखन मुर्मू के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी व संताल समाज में सुधार एवं पुनर्जगरण आंदोलन में वे तन मन धन से योगदान देंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-minister-arjun-munda-was-welcomed-by-bjp-workers-at-sundernagar-chowk/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर चौक पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का भाजपाइयों ने किया स्वागत

नियोजन नीति के लिए 10 को प्रखंड कार्यालय पर धरना

बैठक में यह निर्माण लिया गया कि सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के अगुवाई में समाधान मूलक नियोजन नीति लागू कराने के लिए संगठन आंदोलन करेगा. सोनाराम सोरेन ने बताया कि झारखंड की सभी सरकारी नौकरियों का 90% हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों को आवंटित करने, प्रखंडवार कोटा बनाकर उसी प्रखंड के आवेदकों से रिक्त पदों को भरे जाने की मांग की जा रही है. इसके समर्थन में 10 अप्रैल को प्रखंड स्तरीय धरना-प्रर्दशन का निर्णय लिया गया. बैठक में असम प्रदेश के सेंगेल अध्यक्ष सोहन हेम्ब्रम, बिमो मुर्मू, बिरसा मुर्मू, बीर सिंह बोदरा, भगीरथ मुर्मू, पोटका प्रखंड सेंगेल परगना सनत बास्के, अर्जुन मुर्मू, मनोज मुर्मू, किसुन हांसदा आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kidzee-star-club-opened-in-jugsalai-health-checkup-of-children/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में खुला किडजी स्टार क्लब, बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही