Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नांदूप में आयोजित हुई प्रखंडस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार उत्क्रमित मध्य विद्यालय नांदुप खेल मैदान में हुआ. सुंदरनगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार, बीईईओ-एक अनीता सिन्हा एवं बीईईओ-दो तेजिंदर कौर ने संयुक्त रूप से फुटबॉल में किक मारकर किया. प्रतियोगिता में मध्य एवं उच्च विद्यालय की 14 टीमों ने भाग लिया. जिन्हें दो ग्रूप में विभाजित कर मैच कराया गया. पहले दिन अंडर 14  बालक वर्ग की टीम ने खेल में भाग लिया जबकि अंडर-17 बालक एवं बालिका का मैच 24 जुलाई को होगा. आज हुए मैच में बीआरसी से अंडर 14 बालकों में विजेता उत्क्रमित मध्य विद्यालय नांदुप तथा उपविजेता मध्य विद्यालय श्यामा प्रसाद रही. इसी तरह यूआरसी से अंडर 14 बालकों का विजेता उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाटिया बस्ती तथा उपविजेता मध्य विद्यालय ठक्करबापा रहा. सभी बच्चों को सर्टिफिकेट तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ncp-organized-training-camp-on-the-birth-anniversary-of-pandit-chandrashekhar-azad/">जमशेदपुर

: पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर एनसीपी ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है- बीईईओ

बीईईओ-दो तेजिंदर कौर ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास होता है. बीईईओ-एकअनीता सिन्हा ने कहा की पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है. स्पोर्ट्स में बेहतर भविष्य बनाया जा सकता है. थाना प्रभारी सुंदरनगर प्रभात कुमार ने कहा कि कोई भी खेल अनुशासन दिखाने का कार्य करती है. खेल के साथ-साथ पढ़ाई भी जरूरी है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय कुमार, शंकर गोप, सरोज कुमार सिंह, पिथो सोरेन, योगेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश सिंह, गुडरा टूडू, सुशील मांझी, रवि शंकर कुमार, ललित विलियम लकड़ा, रामपाल सिंह सरदार, मोना भूमिज, हिमाद्री मुर्मू, पूजा रानी, गोपेश ठाकुर, पंकज कुमार सिंह, शिवाजी सिंह, मनोज कुमार सिंह, शशि भूषण कुमार का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ujjwal-das-president-and-vinod-singh-became-secretary-of-national-union-of-postal-association/">जमशेदपुर

: उज्जवल दास अध्यक्ष व विनोद सिंह बने नेशनल यूनियन ऑफ पोस्टल एसोसिएशन के सचिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही