Search

 
 
 

जमशेदपुर : जिले में कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए प्रखंडवार मोबलाइजेशन कैंप 11 से

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से जिले के युवाओं को रोजगार के दृष्टिकोण से प्रशिक्षित करने के लिए प्रखंडवार (परिसर) मोबलाइजेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसकी शुरुआत 11 जनवरी से होगी जो आगामी 01 फरवरी तक चलेगी. इसके लिए विभाग की ओर से व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है. जिला कौशल पदाधिकारी बम बैजु ने बताया कि विभाग की ओर से स्कील्स एक्वीजिशन एंड नॉलेज अवेयरनेश फॉर लाइवलीहुड प्रमोशन (संकल्प) योजना शुरु की गई है. इसके तहत युवाओं को मोबलाइजेशन के माध्यम से स्वरोजगार के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना है. जिससे वे आत्म निर्भर बन सकें. कैंप के आयोजन से पहले पंचायत प्रतिनिधियो को सूचना भेजकर उपरोक्त अर्हता रखने वालों को कैंप में भेजने की अपील की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lakhs-stolen-in-bagbeda-residence-of-police-posted-in-ranchi/">जमशेदपुर

: रांची में पदस्थापित पुलिस के बागबेड़ा आवास में लाखों की चोरी

प्रखंडवार कैंप की तिथि

गोलमुरी सह जुगसलाई एवं पोटका 11 जनवरी, पटमदा एवं बोड़ाम 18 जनवरी, घाटशिला एवं मुसाबनी 21 जनवरी, धालभूमगढ़ एवं चाकुलिया 24 जनवरी, बहरागोड़ा एवं गुड़ाबांधा 28 जनवरी एवं डूमरिया 01 फरवरी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ufbu-strongly-condemns-the-misbehavior-of-the-policeman-with-the-security-guard-of-the-bank-in-deoghar/">जमशेदपुर

: देवघर में बैंक के सुरक्षाकर्मी के साथ पुलिसकर्मी के दुर्व्यवहार की यूएफबीयू ने कड़ी निंदा की
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही