Search

 
 
 

जमशेदपुर: 118वीं जयंती पर जेआरडी टाटा की स्मृति में 29 जुलाई को रक्तदान शिविर

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): भारत रत्न जहांगीर रतनजी दादाभॉय (जेआरडी) टाटा की 118वीं जयंती पर टाटा स्टील समूह की कंपनी जेमीपोल के संयोजन में 29 जुलाई को साकची रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. इस रक्तदान शिविर में टाटा स्टील व उससे जुड़ी कंपनियों के कर्मी एवं प्रतिनिधि के अलावा आम लोग भी रक्तदान करेंगे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-icse-12th-also-dominated-by-the-daughters-of-the-city/">जमशेदपुर

: आईसीएसई 12वीं में भी शहर की बेटियों का दबदबा कायम

रक्तदान शिविर की तैयारी पूरी

रेड क्रॉस के सचिव विजय सिंह ने आम लोगों से आग्रह किया है कि आगे बढ़कर शिविर में रक्तदान करें एवं जेआरडी टाटा को रक्तदान के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें. विजय सिंह ने कहा कि रक्तदान शिविर में लगभग 500 लोग रक्तदान करेंगे. इसके लिये तैयारी कर ली गई है .जेआरडी टाटा का जन्म 29 जुलाई 1904 को पेरिस में हुआ था. 29 नवंबर 1993 को उनकी मृत्यु हुई थी. इसे भी पढ़ें: सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-deputy-commissioner-reviewed-the-preparations-for-the-proposed-program-of-minister-champai-soren/">सरायकेला

: मंत्री चम्पाई सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही