Search

जमशेदपुर : विश्व रक्तदाता दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर आयोजित

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी) में बुधवार को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के आउटरीच विभाग द्वारा संयुक्त रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में सभी छात्रों, कर्मचारियों, शिक्षण और गैर-शिक्षण, सुरक्षा और परिवहन कर्मियों और स्थानीय समुदाय के लोगों ने स्वेक्षा से रक्तदान कर जीवन रक्षा में योगदान दिया. इस आयोजन में दाताओं और आयोजकों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकाल का पालन किया गया था. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-state-level-monitoring-committee-inspected-the-schemes/">गुड़ाबांदा

: राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति ने योजनाओं का किया निरीक्षण

कार्यवाहक डीन ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक डीन डॉ. हरीश चंदर बंधु द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम का समन्वयन डॉ. महेश्वर प्रसाद, डॉ. सचिन कुमार पाटिल और छात्र स्वयंसेवकों द्वारा किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ. विजय कौटिल्य डी. डॉ. विनय ए वी श्री देवाशीष सिन्हा, संजय तिवारी और प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp