Search

 
 
 

जमशेदपुर : अरका जैन यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर आयोजित, 136 यूनिट रक्त संग्रह

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के अरका जैन विश्वविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और सीआईआई के संयुक्त तत्वावधान में जमशेदपुर ब्लड बैंक और रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में अरका जैन विश्वविद्यालय के छात्रों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया और कुल मिलाकर 136 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के निदेशक सह कुलसचिव अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रक्तदान मानवता के लिए अनमोल उपहार है और इससे पीड़ित मानवता को बचाने में मदद मिलती है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/AJU-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="347" /> इसे भी पढ़ें : करीम">https://lagatar.in/karim-city-college-jamshedpur-digital-marketing-is-a-better-way-to-reach-target-customers/">करीम

सिटी कॉलेज जमशेदपुर : डिजिटल मार्केटिंग टारगेट ग्राहकों तक पहुंचने का बेहतर जरिया
विश्वविद्यालय के निदेशक परिसर डॉ अंगद तिवारी ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से विश्वविद्यालय ने हमेशा से आम जनमानस की सेवा की है और इसका पालन करते हुए इस सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर में रेड क्रॉस सोसाइटी, जमशेदपुर ब्लड बैंक, और कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे. उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग किया. शिविर में विश्वविद्यालय के सीआईआई नोडल अधिकारी डॉ संतोष सिंह और राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इस शिविर के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया. बताया गया कि अरका जैन विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है, जिससे पीड़ित मानवता की सेवा करने में मदद मिल सकती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही