Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भारतीय स्टेट बैंक के 68वें वर्षगांठ पर रक्तदान शिविर आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस के 68वें वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की जमशेदपुर शाखा में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. आज ही के दिन 1 जुलाई 1955 में भारतीय स्टेट बैंक अस्तित्व में आया था. कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील कुमार आजाद, सहायक महाप्रबंधक दीपक कुमार, सहायक महाप्रबंधक कविता कुमारी द्वारा संयुक्त रुप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर सहायक महाप्रबंधक जमशेदपुर शाखा नवतेज विक्रम एवं सहायक महाप्रबंधक सुशांत कुमार पटनायक भी मौजूद थे. दो वर्षों के कोविड महामारी के पश्चात इस वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/enrollment-will-start-soon-in-intermediate-in-ghatshila-college-principal/">घाटशिला

महाविद्यालय में इंटरमीडिएट में जल्द शुरू होगा नामांकन : प्राचार्य

रक्तदान के प्रति किया गया जागरूक

शिविर में कुल 32 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बैंकिंग के अलावा समाज में रक्तदान जागरूकता का संदेश देना था. आयोजन को सफल बनाने में टी शशि कुमार, नंदु विराम राठौड़, सौरभ चटर्जी, सरोज कुमार राय, अमित कुमार, मनोज कुमार, विनय कुमार वर्मा, रविशंकर, कृष्णा सिंह, प्रहलाद लागुरी, रविनंदन प्रसाद, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अनुप दास, निशांत राज चौधरी, कमलेश राम, समरेस सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह, रजनीश रंजन, संजय राय, अनीता राय प्रज्ञा, रींटु कुमार रजक एवं भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन ने सक्रिय रुप से भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही