Search

 
 
 

जमशेदपुर : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : बर्मामाइंस क्लब हाउस में मंगलवार को जेएमएम द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्म दिन एवं शहीद सुनील महतो की जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं समेत अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया व रक्तदान किया. इसमें लगभग डेढ़ सौ यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया था. रक्तदान शिविर का उद्घाटन स्वर्गीय सुनील महतो की पत्नी एवं पूर्व सांसद सुमन महतो ने किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-21-villagers-including-11-women-arrested-for-protesting-and-alleging-molestation/">आदित्यपुर

: छेड़खानी का आरोप लगाने व प्रदर्शन करने वाले 11 महिलाएं समेत 21 ग्रामीण गिरफ्तार

जन्मदिन को खास बनाना है उद्देश्य

इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महावीर मुर्मू ने कहा कि हर वर्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार की ओर से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है. झारखंड अलग राज्य के लिए दिशोम गुरु शिबू सोरेन का योगदान अतुलनीय रहा हैं. कई लोगों ने प्राणों की आहुति दी तब जाकर झारखंड अलग राज्य बना. उनके संघर्ष को देखते हुए और दिशोम गुरु के जन्मदिन को खास बनाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि गुरु जी का सपना है झारखंड एक समृद्धशाली राज्य बने. स्‍वर्गीय सुनील महतो गुरु जी सपने को साकार करने में लगे थे. लेकिन राज्य में विकास विरोधी ताकतों ने उन्हें हमसे छीन लिया. बताया कि इसमें एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही