Search

 
 
 

जमशेदपुर : घर घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं बीएलओ, 21 अगस्त तक चलेगा अभियान

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य शुक्रवार से शुरु हो गया. 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं के अलावे छुटे हुए लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा. 21 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं का सत्यपान का कार्य करेंगे. इस अभियान के दौरान जिले के 1.7 लाख नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से जोड़ा जाएगा. अभियान की शुरुआत होते ही अपने बूथ क्षेत्र के बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है. इसके लिए बीएलओ के माध्यम से फॉर्म 6 भरना होगा. जबकि नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 तथा एनआरआई मतदाता के लिए फॉर्म 6ए भरकर अपना नाम जोड़वा सकते हैं. किसी तरह के संशोधन के लिए फॉर्म 8 में आवेदन कर सकते हैं. वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता स्वयं आनलाइन आवेदन दे सकते हैं. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है अथवा चुनाव आयोग के वेबसाइट voters.eci.gov.in पर भी आवेदन जमा कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-timken-conducts-placement-drive-at-arka-jain-university-b-tech-mechanical-students-selected/">जमशेदपुर

: टिमकेन ने अरका जैन यूनिवर्सिटी चलाया प्लेसमेंट ड्राइव, बीटेक मैकेनिकल के विद्यार्थियों का हुआ चयन

17 वर्ष की आयु पूरी कर चुके भी कर सकते हैं आवेदन

मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना, नाम व पता आदि त्रुटियों को शुद्ध करने, फोटो अपडेट करने आदि से संबंधित कार्य किये जा रहे हैं. भावी मतदाता जो 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूरा कर रहे हों, या जो व्यक्ति 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं अथवा 01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई, 01 अक्टूबर को 18 वर्ष की उम्र पूरी करेंगे उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाना है. साथ ही जिसमें वैसे युवा मतदाता जिनकी उम्र 17 वर्ष पूरी हो गई हो वे भी अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन दे सकते हैं. मतदाता सूची से नाम जोड़न, हटाने अथवा अन्य बातों की जानकारी निर्वाचन आयोग के टॉल फ्री नंबर 1950 से प्राप्त की जा सकती है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bjp-ajja-morcha-submitted-memorandum-to-the-administrator-regarding-the-construction-of-roads-and-drains/">आदित्यपुर

: सड़के व नालियों के निर्माण को लेकर भाजपा अजजा मोर्चा ने प्रशासक को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही