Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बीएमएस ने डीसी कार्यालय के समक्ष दिया धरना, सौंपा मांग पत्र

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत देशभर के जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया गया. इस कड़ी में भारतीय मजदूर संघ की पूर्वी सिंहभूम कमिटी ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. संघ ने उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में पिछले दिनों बिहार के पटना में संपन्न 20वें त्रिवार्षिक अखिल भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्तावों के क्रियान्वयन की मांग की गयी है. इसे भी पढ़ें : कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-elections-avinash-pandey-dr-ajay-including-5-congress-leaders-appointed-as-observers/">कर्नाटक

चुनावः अविनाश पांडेय, डॉ अजय समेत 5 कांग्रेसी नेता ऑब्जर्वर नियुक्त
भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष यादवेंद्र ने बताया कि पटना में संपन्न अखिल भारतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर के 2500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था. उसमें कुल 4 प्रस्ताव पारित हुए थे. इसके तहत मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने, ठेका प्रथा पर रोक लगाने तथा ठेका श्रम अधिनियम 1970 में न्याय संगत उचित संशोधन करने, मजदूरों के आर्थिक विकास के लिए राष्ट्रीय समिति बनाने, न्यूनतम मजदूरी के स्थान पर जीविका मजदूरी तय करने की सहमति बनी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही