Search

जमशेदपुर : बॉडी लैंग्वेज उम्मीदवार के व्यक्तित्व, ईमानदारी और वास्तविकता के बारे में बहुत कुछ बताता है : डॉ डीके मित्रा

एलबीएसएम कॉलेज में बॉडी लैंग्वेज एंड बिहेवियर पर व्याख्यान आयोजित Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग के साइकोलॉजी क्लब की ओर से आयोजित पर्सनालिटी डिवेलपमेंट व्याख्यामाला की चौथी व अंतिम कड़ी मंगलवार को संपन्न हुई. इसका विषय `बॉडी लैंग्वेज एंड बिहेवियर` था. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने की. प्राचार्य डॉ झा एवं मनोविज्ञान विभाग व कार्यक्रम के संयोजक डॉ प्रशान्त व प्रो प्रमीला किस्कू ने मुख्य वक्ता डॉ डीके मित्रा को अंगवस्त्र, तुलसी पौधा और सर्टिफिकेट भेंट कर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति">https://lagatar.in/students-should-work-for-prosperous-and-developed-india-president-draupadi-murmu/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू का छात्रों से आग्रह, समृद्ध और विकसित भारत के लिए करें काम
प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि बॉडी लैंग्वेज एंड बिहेवियर हमारे व्यक्तित्व को प्रदर्शित करने का एक अशाब्दिक माध्यम है. बिन बोले व्यवहार को समझ पाना वैसे ही एक कठिन काम है, क्योंकि हर इंसान का बॉडी लैंग्वेज प्रस्तुत करने का तरीका अलग होता है। हम अपने भीतर के बातों को किस तरह से संप्रेषित कर पाते हैं, यह महत्वपूर्ण है. उन्होंने विद्यार्थियों को उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे फूल अपनी सुगंध से सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है ठीक उसी तरह व्यक्ति का बॉडी लैंग्वेज भी दूसरे व्यक्ति को प्रभावित करता है. इसे भी पढ़ें : CUJ">https://lagatar.in/president-attended-the-convocation-ceremony-of-cuj-awarded-chancellor-medal-to-three-students/">CUJ

के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति, तीन छात्रों को चांसलर मेडल से नवाजा
मुख्य वक्ता डॉ डीके मित्रा ने कहा कि भाषा संप्रेषण की एक कला है. भाषा और संप्रेषण जितना प्रभावी होगा उतना ही आप प्रबंधन को प्रभावित कर सकते हैं. व्यक्ति अपनी भावनाओं और अभिव्यक्तियों के लिए प्रायः बॉडी लेंग्वेज का प्रयोग करता है. बॉडी लैंग्वेज किसी साक्षात्कार का एक महत्वपूर्ण पहलू है, क्योंकि यह उम्मीदवार के व्यक्तित्व, ईमानदारी और वास्तविकता के बारे में बहुत कुछ बता सकती है. साइकोलॉजी क्लब के प्रथम सेमेस्टर के छात्र जगरनाथ सरदार ने मंच संचालन किया. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा तुलसी तुबिद ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर कॉलेज के प्रो पुरषोत्तम प्रसाद, प्रो विनोद कुमार, डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ दीपंजय श्रीवस्तव, डॉ नुपूर, प्रो मोहन, डॉ सन्तोष, डॉ सुधीर कुमार, प्रो सलोनी रंजने, डॉ रानी, शिक्षकेत्‍तर कर्मचारी विनय कुमार समेत छात्र-छात्राएं उपस्‍थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp