Search

 
 
 

जमशेदपुर: कदमा में डूबीअनन्या का शव सती घाट से बरामद

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : कदमा में गुरुवार को दिन के 1.30 बजे डूबी कदमा की अनन्या का शव दूसरे दिन शुक्रवार को 11.15 बजे बरामद कर लिया गया है. इसके लिये टाटा स्टील के गोताखोरों को लगाया गया था. उनकी ओर से ही शव का घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर सती घाट पर शव को बरामद किया गया. शव नदी के किनारे से बरामद किया गया है. इसके बाद अभी शव को कदमा थाने पर लाकर रखा गया है.   [caption id="attachment_372818" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/kadma-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शव को लेकर जाते एनडीआरएफ की टीम.[/caption] इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-eighth-student-went-missing-for-tuition-bicycle-found-in-abandoned-condition/">आदित्यपुर

: ट्यूशन के लिए निकला आठवीं का छात्र लापता, लावारिस हालत में मिली साइकिल 

परिजन पहुंचे कदमा थाना

घटना की जानकारी पाकर अनन्या के परिवार के लोग कदमा थाने पर पहुंचे हुये हैं. उनके साथ बस्ती के लोग और आस-पड़ोस के लोग भी बड़ी संख्या में कदमा थाने पर पहुंचे हुये हैं. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

क्या था मामला

कदमा के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 की रहने वाली तीन साल की अनन्या अपनी एक सहेली के साथ गुरुवार को छठ घाट पर खेल रही थी. इस बीच सीढ़ी से दोनों बच्चे नीचे उतर गये थे. अनन्या कैसे नदी में गिरकर डूब गयी किसी ने नहीं देखा. उसके साथ की बच्ची ने जाकर घटना की जानकारी अनन्या के घर में दी. तब परिवार के लोग पहुंचे फिर पुलिस पहुंची.अनन्या के पिता कृष्णानंद वर्मा बिष्टुपुर में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं. इसे भी पढ़ें : बांका">https://lagatar.in/banka-police-arrested-four-naxalites-recovered-a-huge-amount-of-explosives-demanded-levy-from-teachers/">बांका

पुलिस ने चार नक्सलियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, शिक्षकों से की थी लेवी की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही