Search

 
 
 

जमशेदपुर: आजादनगर नदी किनारे से बरामद शव चांडिल की युवती का

 
Jamshedpur  (Ashok kumar) : आजादनगर थाना क्षेत्र के पंप हाउस नदी किनारे से मंगलवार की रात बरामद युवती के शव की पहचान बुधवार को हो गयी है. चांडिल के रहने वाले परिवार के लोगों ने उसकी पहचान कृति कुमारी (20) के रूप में की है. परिवार के लोगों ने बताया कि वह पिछले 22 जुलाई से ही घर से लापता थी. उसके लापता होने की जानकारी पुलिस को भी दी गयी थी. घटना के बाद से ही परिवार के लोग उसकी खोज-बीन अपने सगे-संबंधियों के यहां कर रहे थे. इस बीच उसका कुछ पता नहीं चला. अचानक उन्हें पता चला कि आजादनगर थाना क्षेत्र से किसी युवती का शव बरामद हुआ है इसके बाद वे पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-absconding-with-mobile-on-the-pretext-of-talking/">जमशेदपुर:

बात करने के बहाने मोबाइल लेकर हो गया फरार

ग्रेजुएट कॉलेज की थी छात्रा

कृति कुमारी ग्रेजुएट कॉलेज में इंग्लिश पार्ट थ्री की छात्रा थी. 22 जुलाई को उसके पिता ही उसे कॉलेज छोड़ने के लिये आये हुये थे. इसके बाद कृति ने पिता से कहा था कि वह खुद ही घर लौट जायेगी, लेकिन उसके बाद से वह घर पर नहीं गयी.

किसी से नहीं था प्रेम-संबंध

कृति के बारे में बताया जा रहा है कि उसका किसी के साथ भी प्रेम-संबंध नहीं था. वह बेहद कम बोलती थी. उसके दोस्त भी काफी कम थे. ज्यादातर वह खामोश ही रहा करती थी. उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका नहीं है. शरीर पर भी ज्यादा चोट के निशान नहीं मिले हैं. ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसने आत्महत्या की होगी.

साकची थाने में दर्ज कराया था अपहरण का केस

परिवार के लोगों ने घटना के संबंध में साकची थाने में 25 जुलाई को अपहरण करने का एक मामला दर्ज कराया था. घटना के दिन कृति कॉलेज आयी हुयी थी इस कारण से उसने कॉलेज का ड्रेस पहन रखा था. ड्रेस के कारण ही परिवार के लोगों को भी आशंका हुई और उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस में उसकी पहचान की. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girls-body-recovered-from-near-azadnagar-pump-house-river/">जमशेदपुर

: आजादनगर पंप हाउस नदी के पास से युवती का शव बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही