Search

 
 
 

जमशेदपुर : मानगो में मिला कदमा खरकई नदी में डूबे किशोर का शव

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 5 के पास खरकई नदी में डूबे 7 वर्षीय किशोर लक्ष्मण मछुआ का शव मानगो गौड बस्ती के पास स्वर्णरेखा नदी से बरामद किया गया. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस दी. सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की. लक्ष्मण कदमा जयप्रकाश नगर का रहने वाला था और गुरुवार को नहाने के क्रम में नदी में डूब गया था. स्थानीय मछुआरों की मदद से उसकी काफी खोजबीन की गई पर कोई जानकारी नहीं मिली. सुबह मानगो में लक्ष्मण का शव बरामद किया गया. फिलहाल शव को नदी से निकालने का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें  : ‘डुमरी’">https://lagatar.in/dumri-by-election-became-a-question-of-prestige-for-cm-hemant/">‘डुमरी’

सीएम हेमंत के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही