Search

 
 
 

जमशेदपुर : बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की भक्ति-प्रेम ने शहर के पप्पू सरदार को दिलायी अंतरराष्ट्रीय पहचान

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के प्रशंसक के रूप में शहर में अपनी पहचान बना चुके साकची काशीडीह के रहने वाले पप्पू सरदार द्वारा माधुरी दीक्षित के नाम पर की जा रही सामाजिक गतिविधियों ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलायी है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पुस्तक डिवोशनल फैंस स्कैप्स में पप्पु सरदार की सामाजिक गतिविधियों को प्रमुखता से जगह मिली है. पुस्तक की लेखिका शालिनी कक्कड़ है. इस पुस्तक में बताया गया है की कैसे कोई फैन दिवानगी की हद पार करके अपने रोल मॉडल को देवता तक का स्थान दे देता है. नवीनतम संस्करण डिवोशनल फैंस स्कैप्स के अध्याय तीन और चार माधुरी दीक्षित और पप्पू सरदार की भक्ति-प्रेम तथा देवी की तरह पूजा करने को समर्पित हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-changes-made-in-the-design-of-mango-flyover-after-my-objection-and-suggestion-saryu-rai/">जमशेदपुर

: मेरी आपत्ति व सुझाव के बाद मानगो फ्लाइओवर की डिजाइन में किया गया परिवर्तन- सरयू राय

मीडिया ने दिलायी पहचान- पप्पू सरदार

इस संबंध में पप्पू सरदार ने जमशेदपुर की जनता खासकर मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि आज जो भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली हैं उसका सारा श्रेय मीडिया को जाता है. मीडिया 27 सालों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों को प्रकाशित करते रहा है. अगर मीडिया का पूरा सहयोग नहीं मिलता तो शायद भीड़ में खो जाते और कोई पहचान नहीं मिलती. मीडिया के लोगों का प्यार और स्नेह हमेशा मिला है. उन्होंने संभावना जतायी हैं कि और लंबी लाईन खिंचने के लिए मीडिया का पूरा सहयोग आगे भी मिलते रहेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-violent-atmosphere-in-kadma-miscreants-pelted-stones-and-arson/">जमशेदपुर

: कदमा में बिगड़ा माहौल, उपद्रवियों ने किया पथराव व आगजनी

1996 से मना रहे माधुरी का जन्मदिन

मालूम हो कि माधुरी दीक्षित को अपनी बड़ी बहन मनाने वाला पप्पू सरदार 1996 से उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाते आ रहा है. वे करनडीह स्थित आरपी पटेल चेशायर होम से भी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए है. उनके बीच माधुरी दीक्षित के जन्मदिन सहित होली, दिवाली, राखी आदि त्योहारों को मनाते है. वास्तव में, पप्पू जो भी सामाजिक कार्य करता है वह माधुरी दीदी दीक्षित को समर्पित रहता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rafs-106th-battalion-celebrated-bravery-days/">जमशेदपुर

: आरएएफ की 106वीं बटालियन ने मनाया शौर्य दिवस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही