Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा पिगमेंट में हुआ बोनस समझौता, मिलेंगे अधिकतम 67,150 रुपये

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन और टाटा पिगमेंट मैनेजमेंट ने शुक्रवार को वार्षिक बोनस समझौता किया. इस समझौते के तहत कर्मचारियों को कुल 46 लाख की राशि बोनस के रूप में दी जाएगी. मैनेजमेंट की ओर से टाटा पिगमेंट के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार सिंह हरषाना, मुख्य कारखाना प्रबंधक पवन कुमार प्रताप सिंह, प्रमुख वितीय अधिकारी दिनेश अग्रवाल, पवन कुमार मिश्रा और मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी विकाश कुमार सिंह ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. वहीं यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कुलबीर सिंह, सत्यानारायण राव, महासचिव राकेश कुमार यादव, सहसचिव कमलेश कुमार शर्मा, अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर राम ने हस्ताक्षर किए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-employment-fair-on-26th-september-at-michael-john-auditorium/">जमशेदपुर

: माइकल जॉन ऑडिटोरियम में रोजगार मेला 26 सितंबर को

27 सितबार तक खाते में आएंगे पैसे

समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 67,150 रुपये और न्यूनतम 48,000 रुपये प्राप्त होंगे. पिछले वर्ष बोनस की राशि 43 लाख थी जो इस बार बढ़कर 46 लाख रुपये हो गई है. बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में 27 सितंबर तक पहुंच जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही