Search

 
 
 

जमशेदपुर : भोजपुरिया साहित्यकारों के होली मिलन में पुस्तक लोकार्पण, कविताओं की बही धार

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद की ओर से बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में नगर के वरीय साहित्यकार श्री शीतल प्रसाद दूबे रचित भोजपुरी कथा संग्रह `अमर कहां गइल` का लोकार्पण सह होली मिलन / वासंती काव्य संध्या का आयोजन किया गया. परिषद प्रवर समिति के सदस्य दिनेश्वर प्रसाद सिंह `दिनेश` ने कार्यक्रम की अध्यक्षता तथा प्रधान सचिव डाॅ अजय कुमार ओझा ने संचालन किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह उपस्थित थे. इस अवसर पर पर परिषद अध्यक्ष डाॅ प्रसेनजित तिवारी ने स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के शुरुआत वीणा पाण्डेय भारती के सस्वर सरस्वती वंदना से हुआ. इसके बाद शहर के सुप्रसिद्ध साहित्यकार शीतल प्रसाद दूबे की भोजपुरी कहानी संग्रह `अमर कहां गइल` का लोकार्पण मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया. तत्पश्चात पिछले दिनों `आठवें भोजपुरी नाट्य महोत्सव` में परिषद द्वारा प्रस्तुत डाॅ रसिक बिहारी ओझा `निर्भीक` कृत नाटक `लांस नायक खूब सिंह` के कलाकारों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, सम्मान पत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-balam-pichkari-which-you-shot-at-me/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी : बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी…
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में उपस्थित रचनाकारों ने आपस में एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी । फिर वासंती काव्य पाठ का दौर शुरु आरंभ हुआ. इसमें कुल 48 रचनाकारों ने होली, वसंत एवं सामयिक रचनाओं से कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की. काव्य पाठ करने वालों में ब्रजमोहन राय देहाती, शीतल दूबे, यमुना तिवारी `व्यथित`, कैलाश नाथ शर्मा ` गाजीपुरी`, हरिहर राय चौहान, शैलेन्द्र पाण्डेय `शैल`, विक्रमा सिंह देहदुब्बर, डाॅ उदय प्रताप हयात, निवेदिता श्रीवास्तव, सोनी सुगंधा, वीणा पाण्डेय `भारती`, बलविन्दर सिंह, विजय नारायण सिंह बेरुका, राजेन्द्र राज, सुरेश दत्त पाण्डेय, संगीता मिश्रा, शकुन्तला शर्मा, उपासना सिन्हा , सविता सिंह मीरा, ममता कर्ण, सुस्मिता मिश्रा, नीलिमा पाण्डेय, कन्हैया सिंह सदय, नीता सागर चौधरी, सुदीप्ति जेठी राउत, पूनम महानंद, पूनम सिंह, रीना गुप्ता, नीलम पेड़ीवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, प्रमुख रहे, जबकि अशोक पाठक स्नेही, अनुज प्रसाद, शिव नन्दन सिंह, महेन्द्र कुमार तिवारी, सुरेश दत्त पाण्डेय, उषा झा एवं कई अन्य लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही. काव्य पाठ के बाद मुख्य अतिथि शिव पूजन सिंह ने अपने उदबोधन में भोजपुरी में इस तरह के साहित्यिक आयोजनों पर प्रसन्नता व्यक्त किया. परिषद के कोष सचिव डाॅ यमुना तिवारी व्यथित ने इस आयोजन के लिये उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सबों को होली की अग्रीम बधाई व शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-danced-to-holi-songs-in-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में होली गीतों पर खूब थिरके छात्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही