Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मारवाड़ी समाज के रिति रिवाज से जुड़ी पुस्तक का हुआ विमोचन

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मलेन द्वारा तैयार की गयी मारवाड़ी समाज के नेग-चार (रिति रिवाज) से संबंधित पुस्तक का विमोचन एवं सम्मान समारोह गुरूवार की शाम साकची ठाकुरबाड़ी रोड़ स्थित श्री महालक्ष्मी दादी मंदिर में संपन्न हुआ. मारवाड़ी सम्मलेन जिलाध्यक्ष अशोक मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यकम में बतौर अतिथि अशोक भालोटिया, निर्मल काबरा, उमेश शाह, ओमप्रकाश रिंगासिया आदि मौजूद थे. अशोक मोदी ने बताया कि इस पुस्तक का संपादन विजय खेमका, सह संपादन कविता अग्रवाल (सोनारी) एवं संगीता मित्तल ने किया है. साथ ही समाज के सभी लोगों ने इसके लिए अपना सहयोग प्रदान किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mothers-abode-in-all-the-three-worlds-nothing-is-more-beautiful-than-manidweep-vijay-guruji/">जमशेदपुर

: तीनों लोकों में माता का धाम मणिद्वीप से सुंदर कुछ नहीं- विजय गुरूजी

वर्तमान पीढ़ी को रिवाजों से रूबरू कराना जरूरी- गुप्ता

कार्यकम का संचालन करते हए जिला महामंत्री अरुण गुप्ता ने बताया कि इस पुस्तक में मारवाड़ी समाज के जन्म-मरण-प्रण से संबंधित सभी रिति रिवाजो का पूर्ण विवरण समाहित करने का प्रयास किया गया है. वर्तमान पीढ़ी अनुभव एवं जानकारी के आभाव में अपने रिति रिवाजो से दूर होते जा रही है. उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक अपने उद्द्देश्य को सिद्ध करेगी एवं समाज के लिय एक अमूल्य धरोहर के रूप में कार्य करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shree-shyam-mahila-manch-mango-distributed-warm-clothes-among-needy-children/">जमशेदपुर

: श्री श्याम महिला मंच मानगो ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटे गर्म कपड़े

इन्हें किया गया सम्मानित

इस मौके पर साकची, कदमा, सोनारी, टेल्को, मानगो, बिष्टुपुर, आदित्यपुर, चाकुलिया, धालभूमगढ़., घाटशिला, जादूगोड़ा, भालुबासा और गोलमुरी शाखा को शानदार कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. इसी क्रम में जिले में अपने शानदार कार्यों के लिए हेतु भजन गायक महाबीर अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, संगीता मित्तल, बजरंग अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, महाबीर अग्रवाल (कदमा), विजय खेमका, मुरारी अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, विवेक चौधरी  अरूण गुप्ता को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिला के सदस्य, शाखा पदाधिकारी एवं समाज के लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-surjit-singh-khushipur-honored-in-shri-harmandir-ji-patna-sahib/">जमशेदपुर

: श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में सुरजीत सिंह खुशीपुर हुए सम्मानित
  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही