Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा में 320 को दिया गया बूस्टर डोज

 
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : साकची गुरुद्वारा परिसर में 320 लोगों ने कोविड-19 का बूस्टर डोज लगवाकर जागरूक नागरिक होने का प्रमाण दिया. शनिवार को साकची गुरुद्वारा के गोबिंद भवन में साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित टीकाकरण मुहिम में गुरुद्वारा बस्ती साकची, काशीडीह, सीतारामडेरा और अन्य आस-पास के नागरिक पूरे उत्साह से शिविर में बूस्टर डोज लेने पहुंचे. इस तरह बूस्टर डोज शिविर लगाने वाली सूची में साकची गुरुद्वारा जमशेदपुर का पहला गुरुद्वारा बना. टीकाकरण अभियान में 320 लाभुकों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन बूस्टर डोज के रूप में लगायी गयी. शिविर में बुजुर्गों को प्राथमिकता के आधार पर सर्वप्रथम वैक्सीनेशन किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Sakchi-Gurudwara-1.jpg"

alt="" width="1600" height="1032" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mobile-theft-of-railway-guard-near-jhinkpani-in-guwa-passenger-police-caught-the-thief/">चाईबासा

: गुवा पैसेंजर में झींकपानी के पास रेलवे गार्ड का मोबाइल चोरी, पुलिस चोर को पकड़ा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Sakchi-Gurudwara-2.jpg"

alt="" width="1599" height="859" /> सकारात्मक सहयोग के लिए गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने सपूर्ण जिला प्रशासन, मेडिकल टीम और तमाम कमिटी सदस्यों का धन्यवाद दिया. इस अवसर पर बोलते हुए निशान सिंह ने कहा कि प्रत्येक वयक्ति अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और टीका जरूर लगवाएं तथा दूसरों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें. टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की मेडिकल टीम के अभिषेक कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, बबिता कुमारी, सुबोध कुमार और प्रधुम्न कुमार सहित साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के दोनों महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, शमशेर सिंह सोनी, कृतजीत सिंह रॉकी, सतनाम सिंह घुम्मन, सरदार हरविंदर सिंह, जोगिंदर सिंह जोगी, सुरजीत सिंह छीते, महेंद्र सिंह, करतार सिंह, अमरपाल सिंह, मनोहर सिंह मिते, जसबीर सिंह गांधी और बलबीर सिंह ने सराहनीय सहयोग दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही