Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : चैंबर चुनाव में दोनों गुट कर रहे हैं जीत के दावे, 1059 हुई रिमोट वोटिंग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए 26 सितंबर को ई वोटिंग के माध्मय से वोटिंग होगी. सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ई- वोटिंग के लिए चैंबर में 20 कंप्यूटर लगाए गए हैं. चुनाव अधिकारी रमाकांत गुप्ता ने बताया कि चैंबर के कुल 1960 सदस्य हैं. कुछ सदस्यों द्वारा अपनी सदस्यता शुल्क जमा नहीं किए जाने कारण उन्हें वोटिंग करने के अधिकार से वंचित रखा गया है. इस वर्ष निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने के उद्देश्य से मतदान ई-वोटिंग के माध्यम से कराने की व्यवस्था की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chambers-credibility-weakened-in-two-years-suresh-sonthalia/">जमशेदपुर

: दो वर्षों में चैंबर की साख कमजोर हुई : सुरेश सोंथालिया
उन्होंने बताया कि सोमवार को शाम 5 बजे तक रिमोट वोटिंग केा टाइम था. रिमोट वोटिंग के माध्यम से 1059 सदस्यों में अपना मतदान किया है. चैंबर चुनाव में अभी तक 80 से 85 प्रतिशत ही वोटिंग की परंपरा रही है. उस दृष्टिकोण से मंगलवार को लगभग 30 से 35 प्रतिशत वोटिंग को संभावना है. इस बार ई-वोटिंग के कारण मतगणना भी जल्दी हो जाएगा और जीतने वाले उम्मीदवारों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी. वहीं दूसरी ओर मुनका केडिया और सोंथालिया दोनों गुट द्वारा अपनी अपनी जीत के दावे किए जा रहे है. वहीं महासचिव पद के लिए मुकेश मित्तल द्वारा अपनी उम्मीदवारी किए जाने से महासचिव पद का चुनाव त्रिकोणीय हो गया है. कल मतगणना के पश्चात यह साफ हो जाएगा की व्यापारियों का समर्थन किसको मिला. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही