Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मंगल सिंह अखाड़ा में खुला बॉक्सिंग एकेडमी, विधायक सरयू राय ने उद्घाटन किया

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  बुधवार को मंगल सिंह अखाड़ा कदमा में बॉक्सिंग एकेडमी का उद्घाटन हुआ. क्लब के संस्थापक स्वर्गीय ब्रिज मंगल सिंह की 11वीं पुण्यतिथि पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बॉक्सिंग एकेडमी का उद्घाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में फिटनेश क्लब के लिए मंगल सिंह क़्लब को लोग पहले जानते हैं. स्वस्थ रहने के लिये आज के परिवेश में फिट रहना जरूरी है. ऐसे में इस क्लब को सरकार को भी मदद करनी चाहिए. ताकि इसका विस्तार हो सके एवं लोग लाभांवित हो सके. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-thanedar-apologizes-for-his-earlier-misbehavior-with-journalist/">आदित्यपुर:

थानेदार ने पत्रकार के साथ पहले की बदसलूकी, फिर मांगी माफी

युवा पीढ़ी को नशा मुक्ति की राह दिखाना जरूरी – मुन्ना सिंह

उक्त अवसर पर क्लब के संरक्षक मुन्ना सिंह ब्रजेश ने कहा कि आज शहर की युवा पीढ़ी नशा की आदि बनती जा रही है. नशा से दूर रखने में बॉक्सिंग और कुश्ती एकेडमी मददगार साबित होगी. यहां युवाओं को स्वस्थ और फिट रहने का अवसर प्रदान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्लब की तरफ से समय समय पर चैंपियनशिप आयोजित कर प्रतिभा को निखारने और उसे प्रोत्सहित करने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्लब ने कुश्ती एवं बॉक्सिंग में कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-noise-of-the-last-phase-of-election-campaign-in-the-district-stopped-voting-on-27/">जमशेदपुर

: जिले में अंतिम चरण के चुनाव प्रचार का शोर थमा, मतदान 27 को

मौके पर ये लोग थे मौजूद

आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, ओलंपियन हरभजन सिंह, विवेक दास, कोच ओलंपियन आंद्रेस लाकड़ा, गौतम राय, समाजसेवी शंकर रेड्डी समेत मंगल सिंह क्लब के सभी सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-electricity-water-connection-of-5-illegal-buildings-of-the-city-will-be-cut/">जमशेदपुर

: शहर की 5 अवैध इमारतों का कटेगा बिजली-पानी का कनेक्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही