Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच ने ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर

  • रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिया व सम्मानित किया
  • जमशेदपुर ब्लड बैंक की देखरेख में हुआ शिविर का आयोजन
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर ने रविवार को स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर बारीडीह क्लब हाउस, चूना भट्ठा मैदान में अयोजित किया गया. रक्तदान शिविर का उद्घाटन सुबह नौ बजे किया गया, जो शाम पांच बजे तक चला. रक्तदान शिविर में ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय ने कहा कि आज के समय में इतनी तेज गर्मी पड़ रही हो तो रक्त की आवश्यकता और बढ़ जाती है. इसीलिए मंच ने स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पुण्यतिथि पर इस कार्यक्रम को आयोजित किया है.
इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-anti-drug-campaign-will-run-from-city-to-village/">रांची

: शहर से लेकर गांव तक चलेगा नशा विरोधी अभियान
[caption id="attachment_896014" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/Brhmarshi-Raktdan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रक्तदाताओं को सम्मानित करते अतिथि और उपस्थित मंच के पदाधिकारी व सदस्य.[/caption]
शिविर में काफी संख्या में शहर के कोने-कोने से लोग शामिल हुए. मंच ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें मंच की ओर से प्रमाण पत्र दिया और सम्मानित किया. मंच की ओर से रक्तदाताओं की सुविधा के लिए सुबह का नाश्ता और दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई थी. जमशेदपुर ब्लड बैंक की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था. रक्तदान शिविर में कुल 87 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर में कई लोग हीमोग्लोबीन की कमी के कारण रक्तदान नहीं कर पाए.
इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-akar-bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-highway/">साहिबगंज

: हाइवा की चपेट में अकार बाइक सवार युवक की मौत  
कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि विकास मंच के अध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय, उपाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, महासचिव योगेन्द्र मउआर, एडवोकेट अमरेंद्र कुमार शर्मा, ब्रजेश सिंह, मुकेश शर्मा, मंत्री श्रीनिवास ठाकुर, रंजीत सिंह, मनोज ठाकुर, उपेन्द्र चौधरी, सुधीर कुमार सिंह, संजीव ओझा, उपेन्द्र चौधरी, कामेश्वर तिवारी, संजय राय, प्रमोद ठाकुर, शंभू शर्मा, रविन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र कुमार, विरेन्द्र कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, संजय पांडे, प्रभाकर, संतोष मिश्रा, सतीश कुमार, संजय सिंह, कुंदन कुमार दीक्षित, अर्जुन कुमार सिंह, कृष्णनंदन सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, जनसेवक परिषद के चंद्रशेखर सिंह, जिला और क्षेत्रीय कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही