Jamshedpur (Sunil Pandey) : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व डीएसपी कन्हैया उपाध्याय से मिला. इस दौरान संघ के सदस्यों ने उन्हें अंग वस्त्र और भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया. कन्हैया उपाध्याय ने सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए संघ के द्वारा पूर्व के कार्य और वर्तमान के कार्यों की सराहना की. साथ ही कहा कि संगठन की मजबूती के लिए आपसी एकता जरूरी है. साथ ही अपनी महत्वाकांक्षा का त्याग करना होगा तभी संगठन को मजबूती प्रदान होगी. उन्होंने संघ को जिस हर संभव सहयोग एवं मदद का आश्वासन दिया. मौके पर संघ के मुन्ना चौबे, राजेश झा, अप्पू तिवारी, हर्तिक चौबे आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-officials-of-fair-price-shop-dealers-association-participated-in-the-meeting-organized-in-ranchi/">जमशेदपुर
: रांची में आयोजित बैठक में शामिल हुए फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी [wpse_comments_template]
: रांची में आयोजित बैठक में शामिल हुए फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी [wpse_comments_template]
Leave a Comment