Search

 
 
 

Jamshedpur : गोपाल मैदान में ब्रांड इंडिया ट्रेड फेयर 30 से

 
  • स्टॉल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन, 8 सितंबर तक चलेगा मेला
Jamshedpur (Sunil Pandey) : गोपाल मैदान में आरएमएस आउटडोर की ओर से ब्रांड इंडिया ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा रहा है. रविवार को स्टॉल निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया. पंडित कृष्णा मिश्रा ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया. मेला के सफल आयोजन के लिये महावीर पताका लगाया गया. आयोजक मनोज नायक ने बताया कि यह ट्रेड फेयर 30 अगस्त से शुरू होकर 8 सितंबर तक चलेगा. जिसमें छोटे उद्यमियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की एक ही स्थान पर प्रदर्शित किया जायेगा. देश के अलग-अलग हिस्सों से छोटे-छोटे कारोबारी यहां आकर अपना स्टॉल लगाएंगे. इस अवसर पर दिनेश भोल ने कहा कि ट्रेड फेयर में हरेक तरह की वस्तुएं ग्राहकों को एक जगह उपलब्ध होगी. भूमि पूजन के अवसर पर रवि मिश्रा, आदर्श कुमार, आमोद मिश्रा, मुकेश कुमार, अभिषेक बजाज, संजीत प्रमाणिक, अजय झा, देव कुमार, रवि कुमार, सुजीत गुप्ता, सुजीत सिंह, विशाल कुमार, अशोक कुमार, मदन दास, बिजय साहू इत्यादि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-distribution-of-free-bleaching-powder-in-govindpur/">Jamshedpur

: गोविंदपुर में निःशुल्क ब्लीचिंग पाउडर का वितरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही