Search

 
 
 

जमशेदपुर : पुण्यतिथि पर याद किए गए वीर शहीद किशन दुबे

 
Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : झारखंड के लाल वीर शहीद किशन दुबे के आठवें पुण्यतिथि पर रविवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के सदस्य एवं नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर झारखंड के लाल को उनकी वीरता एवं देश प्रेम के लिए नमन किया एवं उनकी माता से मिलकर उनका हाल चाल जाना. इस दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा लगाए गए भारत माता की जय एवं शहीद किशन दुबे अमर रहे के नारे से वातावरण गूंजायमान हो गया. ज्ञात हो वीर शहीद कॉन्स्टेबल किशन कुमार दुबे कश्मीर के कुपवाड़ा करम पोस्ट नौगांव में तैनात थे. 9 जुलाई 2015 को वीर गति को प्राप्त हुए थे. इसे भी पढ़ें :तिसरी">https://lagatar.in/tisri-weeds-spread-as-soon-as-the-dead-body-of-the-migrant-laborer-came-home/">तिसरी

: प्रवासी मजदूर का शव घर आते ही पसरा मातम

जुगसलाई में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

श्रीनगर के बारामूला सेक्टर की लीपा घाटी में नौ जुलाई 2015 को पाकिस्तानी फौज और रेंजर की गोलीबारी में जमशेदपुर के परसुडीह कीताडीह त्रिमूर्ति चौक निवासी सीमा सुरक्षा बल (बीएसफ) के जवान किशन दुबे शहीद हो गए थे. उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के सदस्य की टीम एवं परशुराम शक्ति सेना ने सयुंक्त रूप से जुगसलाई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सैन्य समाज ने शहीद के फोटो पर माल्यार्पण कर सभी ने उनकी वीरता एवं अदम्य साहस को याद करते हुए उन्हें नमन किया. इस अवसर पर वीर शहीद के बड़े भाई कन्हैया दुबे, जिला अध्यक्ष विनय कुमार यादव एवं जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह, हवलदार मनोज सिंह, पेट्टी अफसर शैलेंद्र कुमार सिंह, हवलदार सतेंद्र सिंह, पेट्टी ऑफिसर संजय कुमार सिंह, सीपीओ आरपी ठाकुर, हवलदार कमल कुमार सिंह, हवलदार बी के यादव, किशन दुबे की माता सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-two-arrested-in-sumit-yadav-and-his-wifes-murder-case/">साहिबगंज

: सुमित यादव व उनकी पत्नी की हत्या मामले में दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही