Jamshedpur (Sunil Pandey) : " चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो " अभियान के चौथे चरण की बुधवार को शुरूआत हुई. उक्त अभियान को सफल बनाने तथा जन-जन तक इसका प्रचार-प्रसार करने के लिए समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ रवाना किया गया. डीआरडीए निदेशक सौरभ सिन्हा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. मौके पर कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता अभय टोप्पो व सभी जिला समन्वयक मौजूद थे. 12 जून 2023 तक चलाये जा रहे इस अभियान के तहत हर दिन अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा माहवारी के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jpsc-released-the-result-of-assistant-professor-7-candidates-selected/">जमशेदपुर
: जेपीएससी ने सहायक प्राध्यापक का रिजल्ट किया जारी, 7 अभ्यर्थी चयनित
: 4226 पीएम आवास की बुकिंग के लिए बिरसानगर में 15 को लगेगा आवास मेला [wpse_comments_template]
: जेपीएससी ने सहायक प्राध्यापक का रिजल्ट किया जारी, 7 अभ्यर्थी चयनित
महिलाओं व किशोरियों को जागरूक करेगा रथ
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत माहवारी प्रबंधन हेतु आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ रवाना किया गया. यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों के सभी पंचायतों में घूम घूम कर महिलाओं एवं किशोरियों को माहवारी के समय बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक करेगा. उन्होंने सभी किशोरियों एवं महिलाओं में माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा व्यवहार परिवर्तन सुनिश्चित करने हेतु इस कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए इसे सफल बनाने की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-housing-fair-will-be-held-on-15th-in-birsanagar-for-booking-of-4226-pm-housing/">जमशेदपुर: 4226 पीएम आवास की बुकिंग के लिए बिरसानगर में 15 को लगेगा आवास मेला [wpse_comments_template]
Leave a Comment