Search

 
 
 

Jamshedpur Breaking : रवि अग्रवाल ने करवाई पत्नी ज्योति की हत्या, पुलिस आज करेगी खुलासा

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के कारोबारी रवि अग्रवाल ने ही अपनी पत्नी ज्योति अग्रवाल की हत्या करवाई थी. इसका खुलासा खुद रवि ने पुलिस के समक्ष किया है. पुलिस ने रवि अग्रवाल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रवि ने इसके पूर्व कई बार पत्नी की हत्या की साजिश रचि थी पर वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया. जनवरी माह में उसने पत्नी की हत्या के लिए आठ लाख रुपये की सुपारी दी थी. बिष्टुपुर के एक रेस्टोरेंट के बाहर पत्नी की हत्या करनी थी पर वह प्लान फेल हो गया. इसे भी पढ़ें : नये">https://lagatar.in/these-five-rules-will-change-in-the-new-financial-year-there-will-be-a-direct-impact-on-the-pockets-of-the-general-public/">नये

वित्तीय वर्ष में बदल जायेंगे ये पांच नियम, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

दो साल से बना रहा था हत्या की योजना 

रवि ने पुलिस को बताया कि वह दो साल पूर्व से ही ज्योति की हत्या का प्लान बना रहा था. एक बार दोनों गैंगटॉक घूमने गए थे जहां ज्योति का गला दबाकर भी हत्या करने का प्रयास किया. इसके बाद बीते दो माह से वह फिर से ज्योति की हत्याका प्लान बनाने लगा. उसने शूटर को कुछ रुपये दिए और हत्या का दिन, समय और जगह तय किया. अंत में उसने ज्योति की हत्या करवा दी. पुलिस आज मामले का खुलासा करेगी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/cyber-criminals-are-openly-challenging-sp-dc-in-jharkhand/">झारखंड

में SP-DC को खुलेआम चुनौती दे रहे साइबर अपराधी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही