Search

 
 
 

जमशेदपुर : विश्वकर्मा सांस्कृतिक भवन का ताला तोड़ लूट-पाट, मामला दर्ज

 
Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा सांस्कृतिक भवन का ताला तोड़कर लूट-पाट करने, रजिस्टर फाड़ने और कागजातों को लेकर चले जाने का आरोप लगाते हुये गुरुपदो दास के बयान पर थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है. यह मामला भवन के चौकीदार के बयान पर दर्ज कराया है. गुरुपदो का कहना है कि 4 सितंबर की शाम 5 बजे साकची कुलसी रोड के मदन शर्मा, उमेश प्रसाद, सुभाष प्रसाद शर्मा, काशीडीह के विजय किशोर शर्मा, रामनगर कदमा के संजय शर्मा आदि लोग आये. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-excise-department-raided-in-haryana-and-chhakna-two-arrested-with-foreign-liquor/">जमशेदपुर

: आबकारी विभाग का हरिणा व छकना में छापा, विदेश शराब के साथ दो गिरफ्तार

जबरन तोड़ दिया भवन का ताला

उन्होंने ताला खोलने के लिये कहा. ताला नहीं खोलने पर सभी आरोपी ताला तोड़कर भीतर घुस गये. ऑफिस के भीतर रखे रुपये लूट लिये. कागजातों को फाड़ दिया और लेकर चले गये. राजेंद्र शर्मा ने जितेंद्र शर्मा और सुजीत शर्मा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. मदन, राजेंद्र, दिनेश और विशोर शर्मा ने बोर्ड को उखाड़ दिया और लेकर चले गये. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-parsudih-it-was-costly-to-make-a-child-labor-case/">जमशेदपुर

: परसुडीह में बच्चे से मजदूरी कराना महंगा पड़ा, केस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही