Search

 
 
 

Jamshedpur Breaking : एनएच पर सोनारी निवासी महिला की गोली मारकर हत्या, पूर्व में मांगी गई थी फिरौती

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से सटे एनएच 33 पर चांडिल थाना अंतर्गत कांडरबेड़ा के पास शुक्रवार रात अपराधियों ने सोनारी निवासी ज्योति अग्रवाल को गोली मार दी. घटना के बाद ज्योति को टीएमएच लाया गया जहां जांच के बाद ज्योति को मृत घोषित कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार ज्योति अग्रवाल अपने पति रवि अग्रवाल के साथ एनएच 33 स्थित एक होटल में खाने गए थे. वे लोग पारडीह, कांदरबेडा होते हुए घर जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/election-commission-and-ed-should-investigate-the-property-of-bjp-candidate-from-dhanbad-dhullu-mahato-saryu-rai/">धनबाद

से भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो की संपत्ति जांचे चुनाव अयोग व ईडी- सरयू राय
उसी बीच रास्ते में कुछ अपराधी आए. सभी के पास हथियार थे. एक अपराधी ने रवि पर फायरिंग की पर गोली फंस गई जबकि दूसरे अपराधी द्वारा चलाई गई गोली ज्योति को लग गई. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. रवि के अनुसार उनकी दुकान सीतारामडेरा के स्लैग रोड में है. एक माह पूर्व उनसे फिरौती मांगी गई थी जिसकी शिकायत सीतारामडेरा थाना में की गई थी. इसे भी पढ़ें : कोहली">https://lagatar.in/narine-and-venkateshs-innings-overshadowed-kohlis-innings-kkr-won-19-balls-earlier/">कोहली

की पारी पर भारी पड़ी नरेन और वेंकटेश की पारी, KKR 19 बॉल पहले ही जीता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही