Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसुडीह में 52 हजार मुल्य के रेल टिकट के साथ दलाल गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे सुरक्षा बल सीआईबी विंग ने परसुडीह स्थित चांदनी चौक में मंडल साईबर कैफे में छापेमारी कर भारी मात्रा में रेल टिकट बरामद किया. शनिवार को सीआईबी इंस्पेक्टर शैलेश चंद्रा के नेतृत्व में छापेमारी की गई. मौके से 52 हजार मूल्य के ई – टिकट बरामद किये गए, इसमें तीन लाइव टिकट थे. इस दौरान कैफे संचालक मनोज कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-urban-health-center-itself-sick-lack-of-doctors-and-medicines/">आदित्यपुर

: शहरी स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार, चिकित्सकों व दवाइयों की कमी

मोबाइल जब्त

उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है. टीम ने पकड़े गए टिकट दलाल को आरपीएफ टाटा पोस्ट को सुपुर्द कर दिया, जहां उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत मामला दर्ज किया गया. मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मनोज तीन यूजर आईडी का इस्तेमाल करते हुए एक साल से टिकट दलाली के धंधे में संलिप्त थे. छापामारी दल में इंस्पेक्टर चंद्रा के अलावा दरोगा रामबाबू सिंह, एएसआई नागेंद्र, कांस्टेबल ए रेहमान, अजय गुप्ता शामिल थे. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-group-of-kanwariyas-left-for-jalabhishek-in-mahadevshal-dham/">चक्रधरपुर

: महादेवशाल धाम में जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही