Search

 
 
 

जमशेदपुर: मकान में हिस्सेदारी मांगने पर भाई पर पत्थर से हमला, मौत

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालुबासा में मकान में हिस्सेदारी मांगने को लेकर उठे विवाद में भाई ने भाई पर ही पत्थर से हमला करके गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना के बाद भाई को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था. यहां पर इलाज के दौरान ही एचडीयू में सूरजबली सिंह (55) की मौत हो गयी. सूचना पाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-entering-the-house-through-the-roof-in-sakchi-gurdwara-basti/">जमशेदपुर

: साकची गुरुद्वारा बस्ती में छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी

छोटा सा विवाद बना मौत का कारण

घटना के बारे में बताया गया कि चंद्रबली सिंह अपनी पत्नी के साथ भालुबासा स्थित लाईन नंबर 5 में अपने भाई सूरजबली सिंह के घर पर गये हुये थे. यहां पर सूरजबली ने चंद्रबली की पत्नी को धक्का दे दिया था और वह जमीन पर गिर गयी थी. इसके बाद ही मामला बिगड़ गया. गुस्से में आकर चंद्रबली ने पत्थर उठाकर सूरजबली पर हमला कर दिया.

हालत बिगड़ने पर पहुंचाया टीएमएच

घटना के समय सूरजबली की हालत बिगड़ने पर चंद्रबली व अन्य लोग उसे लेकर टीएमएच में पहुंचे. यहां पर डॉक्टरों ने हालत बिगड़ता देख उसे एचडीयू में भर्ती कर दिया. यहां पर इलाज के दौरान ही मंगलवार को दिन के 3 बजे सूरजबली की मौत हो गयी. घटना के बाद शव को टीएमएच के शीतगृह में रखवा दिया गया है और इसकी लिखित शिकायत सीतारामडेरा थाने में की गयी है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-dies-after-being-hit-by-overhead-wire-while-stealing-coal-by-climbing-goods-train/">धनबाद

: मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला चुराने में ओवरहेड तार से सटकर युवक की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही