Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत नया बस्ती निवासी पूनम देवी की हत्या के मामले में फरार चल रहे देवर सिमल माथुर उर्फ सिमल महतो को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना 10 अगस्त 2021 की है. इस मामले में मृतका के पिता कार्तिक नायक के बयान पर पति विमल महतो और सिमल महतो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व में विमल को जेल भेजा था जबकि सिमल फरार चल रहा था. पुलिस को सूचना मिली कि सिमल अपने घर आया हुआ है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-seminar-of-nss-unit-in-bdsl-mahila-mahavidyalaya/">घाटशिला
: बीडीएसएल महिला महाविद्यालय में एनएसएस इकाई की संगोष्ठी
: बीडीएसएल महिला महाविद्यालय में एनएसएस इकाई की संगोष्ठी
Leave a Comment