Search

 
 
 

जमशेदपुर : पति की मौत के बाद देवर दे रहा भाभी को धमकी, एसएसपी से शिकायत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी गुरमीत कौर को उनके देवर काबुल सिंह द्वारा जमीन विवाद को लेकर जान से मरने की धमकी दी जा रही है. इसको लेकर गुरमीत कौर ने एसएसपी ने मामले की शिकायत की है. गुरमीत ने बताया कि उनके पति हरभजन सिंह की मौत पूर्व में हो चुकी है. पति की मौत के बाद देवर काबुल सिंह जो कि पंजाब का रहने वाला है, वह जमशेदपुर आ कर जमीन पर अपना कब्जा जमाना चाहता है. काबुल सिंह द्वारा जमीन के झूठे कागजात बनवाकर आरोप लगाकर धमकी दी जा रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-two-jawans-of-jharkhand-jaguar-martyred-in-an-encounter-between-naxalites-and-security-forces/">चाईबासा:

नक्सली और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़, झारखंड जगुआर के दो जवान शहीद

फोन पर दी जा रही धमकी

लिखित शिकायत में गुरमीत ने बताया है कि उनके पति ने मानगो एनएच 33 स्थित देवघर गांव में जमीन खरीदकर अपना व्यापार शुरू किया था. पति ने मौत के पहले उक्त जमीन और गुरुद्वारा रोड स्थित आवास को उनके नाम पर कर दिया था. पति ने अपने भाई काबुल सिंह के साथ मिलकर एक जमीन और खरीदी थी जिसपर काबुल सिंह पूरी तरह से अपना कब्जा जमाना चाहता है. काबुल सिंह अज्ञात व्यक्तियों द्वारा फोन करवाकर धमकी देता है. गुरमीत ने काबुल सिंह से जान का खतरा बताते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही