Search

 
 
 

जमशेदपुर: जुगसलाई में टेंपो में बेच रहा था ब्राउन शुगर

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : जुगसलाई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टेंपो में रखकर ब्राउन शुगर बेचने के आरोप में गौरीशंकर रोड अली राशन दुकान के पास का रहने वाला मो. अकबर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने 25 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ-साथ नकद 13,910 रुपये और टेंपो को भी बरामद कर लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-three-convicted-in-gang-rape-of-kolkata-girl-in-sakchi/">जमशेदपुर:

साकची में कोलकाता की युवती से सामुहिक दुष्कर्म में तीन दोषी करार

गौरीशंकर रोड से मिली थी सूचना

जुगसलाई पुलिस को सूचना मिली थी कि गौरीशंकर रोड पर एक युवक टेंपो पर रखकर ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और उस जगह को घेर लिया था. इस क्रम में ही पुलिस ने टेंपो से ब्राउन शुगर बरामद कर लिया. साथ ही मो. अकबर के पास से जांच के क्रम में पुलिस नकद 13910 रुपये भी बरामद किया. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी तरूण कुमार के अलावा एएसआई हरिमोहन झा, आलोक कुमार सिंह, गोपाल पांडेय, टाइगर मोबाइल हरिपद महतो, आरक्षी इम्तियाज अहमद आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-life-imprisonment-to-the-accused-in-the-gang-rape-of-a-minor-showing-fear-of-weapons/">जमशेदपुर:

हथियार का भय दिखा नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म में आरोपियों को उम्रकैद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही