Search

 
 
 

जमशेदपुर : बीएसएसआर ने केंद्रीय श्रम मंत्री के नाम डीसी को दिया ज्ञापन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) :बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव यूनियन (बीएसएसआर) ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर केंद्रीय श्रम मंत्री के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा. इस दौरान यूनियन के नेताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. मौके पर यूनियन के सचिव विजय कुमार ने कहा कि देश के मजदूर वर्ग और दवा उद्योग में कार्यरत कर्मियों की बढ़ती हुई छटनी, वेतन में कटौती एवं शोषण के खिलाफ अखिल भारतीय विरोध दिवस मनाया जा रहा है. इस अवसर पर यूनियन के लगभग 300 साथियों ने प्रदर्शन में भाग लिया. वहीं संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य केडी प्रताप ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी कॉर्पोरेट परस्त नीति के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ी है. देश के युवा परेशान हैं. दवा उद्योग में भारत में काम कर रही बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने व्यवसाय का पुनर्गठन के नाम पर बड़ी संख्या में फील्ड वर्कर्स की छंटनी की है. हाल ही में फाइजर ने देश भर में काम कर रहे कई सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी. दवा कंपनियों के दबाव में सरकार ने पिछले महीने 850 दवाइयों के दाम में 10 प्रतिशत तक का इजाफा किया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-college-will-be-enrolled-in-ug-semester-one-from-july-26/">घाटशिला

कॉलेज में 26 जुलाई से यूजी सेमेस्टर वन में होगा नामांकन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही