Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती देने वाला बजट- डॉ. आनंद

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: मेडिका हॉस्पिटल्स के एडवाइजर डॉ. आनंद श्रीवास्तव का मानना है कि मंगलवार को पेश किया गया केंद्रीय बजट स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने वाला है. डॉ. श्रीवास्तव ने केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी ने देखा है कि कोरोना महामारी के दौरान टेली मेडिसिन एवं टेली कंसल्टेंसी ने आम जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. बजट में नेशनल डिजिटल हेल्थ इको सिस्टम बनाने की घोषणा निश्चित तौर पर स्वागत योग्य है. इससे स्वास्थ्य प्रदाताओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का डिजिटलीकरण हो सकेगा और विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान पत्र बनाने में बहुत मदद मिलेगी. इसे भी पढ़ें: बजट">https://lagatar.in/by-not-changing-the-tax-rates-in-the-budget-given-a-big-relief-in-the-direction-of-fighting-the-economic-challenges-kunal-shadangi/">बजट

में टैक्स दरों में परिवर्तन नहीं कर आर्थिक चुनौतियों से लड़ने की दिशा में बड़ी राहत दी : कुणाल षाड़ंगी

नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम से काफी लाभ मिलेगा

उन्‍होंने कहा कि डिजीटल माध्यम से लोगों तक बहुत आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं भी पहुंच सकेंगी. एक बात और गौर करने वाली है कि कोरोना ने सभी आयु वर्ग के लोगों का मानसिक स्वास्थ्य काफी हद तक प्रभावित किया है. गुणवत्तापूर्ण मानसिक स्वास्थ्य परामर्श और देखभाल प्रदान करने के लिए नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा से आने वाले दिनों में बहुत लाभ मिलने की उम्मीद है. इसे भी पढ़ें:पूंजीपतियों">https://lagatar.in/bjp-selling-government-properties-to-capitalists-became-a-party-company-of-thousands-of-crores-hemant-soren/">पूंजीपतियों

को सरकारी संपत्तियां बेचने वाली भाजपा हजारों करोड़ की पार्टी (कंपनी) बनी: हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही