Search

 
 
 

जमशेदपुर : पारित नक्शे का उल्लंघन कर बिल्डिंग बनाने वाले बिल्डरों पर नकेल कसेगा बिल्डर एसोसिएशन

 
Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के कार्यालय सभागार में विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को बिल्डर एसोसिएशन के साथ बैठक की गई. बैठक में बिल्डर एसोसिएशन को समझाया गया कि सभी बिल्डर आवासीय व व्यावसायिक भवनों के निर्माण में अनियमितता न बरतें. अतिक्रमण ना करें और पारित नक्शे के हिसाब से ही बिल्डिंग बनाएं. उन्हें समझाया गया कि नक्शा विचलन होने और अतिक्रमण होने की वजह से शहर की बिजली, पानी व सिवरेज व्यवस्था ध्वस्त हो सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-business-leaders-kk-aggarwal-and-sandeep-murarka-put-singhbhum-chamber-in-the-dock/">जमशेदपुर

: व्यापारी नेता केके अग्रवाल व संदीप मुरारका ने सिंहभूम चैंबर को कटघरे में खड़ा किया

जेएनएसी से अक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जरूर लें बिल्डर

बिल्डरों को समझाया गया कि जब भी भवन बनाएं तो उसे हरी बोरी से ढक दें. ताकि धूल आसपास ना उड़े. निर्मित सोसाइटी या परिसर में कम से कम 10 पौधे जरूर लगाएं. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी ने बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह को बताया कि अगर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन होगा तो जेएनएसी इसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई करेगी. बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष से अपेक्षा की गई कि बिल्डर एसोसिएशन भी ऐसे बिल्डरों को चिन्हित करें जो नियम विरुद्ध निर्माण करते हैं. उन पर कार्रवाई करें. उनको समझाएं कि व्यवसायिक भवनों के बेसमेंट के पार्किंग स्थल में व्यवसायिक गतिविधि पर रोक लगाई जाए. आवासीय एवं व्यवसायिक भवनों के भवन निर्माता जेएनएसी से वर्क कंपलीशन सर्टिफिकेट और अक्यूपेंसी सर्टिफिकेट भी जरूर लें. व्यवसायिक भवनों में अग्निशमन विभाग से फायर एनओसी भी लें. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/divyang-middle-aged-arrested-with-3-kg-45-grams-of-ganja-from-chakradharpur-railway-station/">चक्रधरपुर

रेलवे स्टेशन से 3 किलो 45 ग्राम गांजा के साथ धराया दिव्यांग अधेड़

बिल्डर एसोसिएशन में बिल्डर का पंजीकरण होगा अनिवार्य

मीटिंग में बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने कहा कि अभी कई ऐसे बिल्डर भवन निर्माण करा रहे हैं जो बिल्डर एसोसिएशन के साथ नहीं जुड़े हैं. इसलिए जेएनएसी भी इस बात का ध्यान दे और नक्शा पारित करने के दौरान बिल्डर का पंजीकरण बिल्डर एसोसिएशन में कराना अनिवार्य कर दे. इस तरह जब बिल्डर एसोसिएशन के अधीन होगा तब उस पर बिल्डर एसोसिएशन नियंत्रण कर सकेगा. विशेष पदाधिकारी ने बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष को इस संबंध में जेएनएसी में एक प्रस्ताव भेजने को कहा है.

बिल्डर एसोसिएशन ने उठाई एफएआर बढ़ाने की मांग

बिल्डर एसोसिएशन ने एफएआर में वृद्धि की भी मांग की है. ताकि बिल्डर अपने घाटे की भरपाई कर सके. उनका कहना है कि अभी टैक्स और सर्किल रेट के अलावा निर्माण सामग्री के भी दाम बढ़ गए हैं. इससे निर्माण की लागत बढ़ गई है. बिल्डर पर बोझ आ गया है. बैठक में नगर प्रबंधक रवि भारती, सोनल सिंह चौहान, और बिल्डर एसोसिएशन के अन्य सदस्य शिवकुमार बर्मन, अनूप चटर्जी, रवि जग्गी, उत्तम कुमार, लोकनाथ घोष, मुकुल कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही