Search

 
 
 

जमशेदपुर : जेएनएसी के आदेश का खुलेआम उल्लंघन कर रहे है बिल्डर्स

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा नक्शा विचलन कर बेसमेंट का व्यवसायिक उपयोग कर रहे बिल्डर्स एवं भवन मालिकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. वहीं दूसरी ओर बिल्डर्स एवं भवन मालिकों द्वारा जेएनएसी के आदेश का खुलेआम उल्लघंन किया जा रहा. जेएनएसी कार्यालय से लगभग 500 मीटर की दूरी पर साकची पेनार रोड में ही बिल्डर द्वारा जेएनएसी के आदेश का उल्लंघन कर बेसमेंट का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है और सड़क के किनारे वाहनों की पार्किंग की जा रही है. इससे सड़क जाम की स्थिति बनी रहती है. वहीं एक और बिल्डर द्वारा बेसमेंट पर पार्किंग का बोर्ड तो लगाया गया है लेकिन वाहनों की पार्किंग सड़क पर की जा रही है. शहर में ऐसे कई उदाहरण देखने को मिल जाएंगे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-devotees-performed-jalabhishek-in-pagodas-on-fourth-monday/">चक्रधरपुर

: चौथी सोमवारी पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

लगातार की जा रही कार्रवाई : विशेष पदाधिकारी

इस संबंध में जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि नक्शा विचलन मामले में 157 बिल्डर्स एवं भवन मालिकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया. कुल लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है एवं कुछ लोगों से जुर्माना भी वसूला गया है. कुछ बिल्डर्स द्वारा एक निश्चित अवधि में बेसमेंट में पार्किंग बनाने की बात कही गई है. अवधि पूरी होने के बाद एक बार फिर अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि बेसमेंट में दुकान चलाने से संबंधित शिकायतें मिल रही है. निश्चित रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई में थोड़ा विलंब हो रहा है परंतु किसी को बक्शा नहीं जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही