Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बिल्डरों को मिलेगी राहत, जिले में बालू घाटों की नीलामी प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों से बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं करने व एनजीटी द्वारा 26 अक्टूबर तक नदियों से बालू उठाव पर रोक लगाने के कारण आधारभूत संरचना के निर्माण कार्य लगभग ठप पड़े हुए हैं. वहीं, रियल स्टेट सेक्टर में बिल्डरों को दोहरा मार झेलना पड़ रहा है. एक तरफ बालू की कमी के कारण निर्माण कार्य बंद हैं, वहीं दूसरी ओर बैंक का कर्ज भी बढ़ता जा रहा है. ऐसे में बिल्डरों को दोहरे नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि अब बिल्डरों को ज्यादा नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा. बालू को लेकर उनके लिए एक राहत वाली खबर है. विदित हो कि एनजीटी की रोक हटने के बाद ही जिले में बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deal-of-anothers-land-done-for-39-lakhs-belching-1-51-lakhs-in-advance-was-costly/">जमशेदपुर

: दूसरे की जमीन का कर दिया 39 लाख में सौदा, एडवांस का 1.51 लाख डकारना महंगा पड़ा

नीलामी की प्रक्रिया के लिए राज्य सरकार से मिली मंजूरी : संजय कुमार शर्मा

  [caption id="attachment_401075" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/sanjay-kumar.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> जिला खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा. (फाइल फोटो)[/caption] इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल नदी घाटों से बालू उठाव पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा रोक लगाया गया है. यह रोक 26 अक्टूबर तक है. एनजीटी की रोक हटने के बाद ही पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसकी मंजूरी राज्य सरकार से मिल गई है. खनन विभाग द्वारा बालू घाटों की नीलामी अक्टूबर में दो चरणों में पूरा किया जाएगा. जिले में जल्द ही बालू घाटों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू होगी. फिलहाल जिले के बालू घाटों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है. रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद बालू घाटों की बंदोबस्ती से संबंधित प्रक्रिया शुरू की जाएगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-names-guddu-and-kamlesh-are-shortlisted-in-delhi-for-the-district-president-of-congress/">जमशेदपुर

: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के लिए दिल्ली में गुड्डू व कमलेश के नाम शॉर्टलिस्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही